फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSP candidate to occupy government land charges

बसपा प्रत्याशी पर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप

Wed, 28 Dec 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate to occupy government land charges
उतरौला विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी द्वारा करीब 35 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कब्जा कर डिग्री कॉलेज में मिलाने का आरोप क्षेत्र के एक आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी ने लगाया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम गूता फात्माजोत निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी परवेज उमर हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज सादुल्लाहनगर के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


परवेज उमर ने कॉलेज के बगल स्थित राजस्व निरीक्षक सादुल्लाहनगर के सरकारी कार्यालय व आवास की करीब 35 हजार वर्गफीट जमीन कब्जा कर डिग्री कॉलेज में मिला ली है। सुशील कुमार श्रीवास्तव के आरोप की पुष्टि उतरौला तहसीलदार ने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर सरकारी जमीन खाली कराने तथा दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आरोपी बसपा प्रत्याशी परवेज उमर ने बताया कि उन्होंने कानूनगो का सरकारी आवास व कार्यालय पर कब्जा नहीं किया है। विरोधी उन्हें बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed