{"_id":"6984dabefca97d2ac00be0e8","slug":"bsa-and-15-employees-remained-absent-from-duty-gonda-news-c-100-1-gon1001-151615-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीएसए व 15 कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीएसए व 15 कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद
Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते एडी बेसिक। स्रोत: विभाग
गोंडा। देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) राम सागर पति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए व 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पूरे कार्यालय में महज तीन कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। नाराज एडी ने मौके की वीडियोग्राफी कराई और डीएम प्रियंका निरंजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो भेजकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
एडी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीएसए अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक अवधेश शुक्ल, प्रवीण सिंह, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कनिष्ठ सहायक सुधीर कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, राम बरन मौर्य और अनुचर रामदेव तिवारी बिना किसी सूचना के नदारद मिले। ईएमआईएस प्रभारी जगदीश कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक सूर्यप्रकाश मणि व हरिश्चंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि वर्मा, चालक हरिशंकर दूबे और अनुचर विमल तिवारी भी कार्यालय में नहीं मिले। वहीं, जिला समन्वयक प्रेमशंकर मिश्र व कंप्यूटर ऑपरेटर शफाअत उल्लाह भी अनुपस्थित बताए गए। कनिष्ठ सहायक हनुमान प्रसाद और अनुचर राजकुमार सोनी आकस्मिक अवकाश पर थे। एडी ने इसे घोर अनुशासनहीनता और प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है। स्पष्टीकरण के दौरान संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।