फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother-in-law raped sister-in-law hostage

Gonda News: साली को बंधक बनाकर जीजा ने किया दुष्कर्म

Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped sister-in-law hostage
गोंडा। साली को बंधक बनाकर जीजा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है।
विज्ञापन

परसपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति अब बिहार के अररिया जिले के थाना फारबिसगंज अंतर्गत एक गांव में रहने लगा है। उसने परसपुर थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि उसके बड़े भाई व भाभी की मृत्यु हो चुकी है। उसके भाई ने अपनी एक बेटी की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ थाना परसपुर अंतर्गत अपने गांव आया था। जिसकी सूचना पाकर उसके भाई की पुत्री व दामाद उससे मिलने आए और उसकी 14 वर्षीय भतीजी को अपने घर लेकर चले गए। जब वह बिहार जाने लगा तो उसके भाई के दामाद ने कुछ दिन बाद स्वयं ही साली को बिहार पहुंचाने की बात कही। जिस पर वह अपनी भतीजी को छोड़कर चला गया।

करीब 15 दिन बाद उसके भाई का दामाद घर छोड़ने के बहाने उसकी नाबालिग भतीजी को अपने साथ लेकर लखनऊ चला गया। जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। बालिका के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बालिका अपने बहन-बहनोई के साथ लखनऊ में है। शिकायतकर्ता से लखनऊ जाकर संबंधित थाने में तहरीर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed