{"_id":"603d1f828ebc3ee64e6fb615","slug":"brother-and-sister-handed-over-five-lakh-ornaments-to-the-police-gonda-news-lko567410365","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल बने भाई-बहन, गहनों से भरा बैग पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल बने भाई-बहन, गहनों से भरा बैग पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर के रहने वाले एक भाई-बहन ईमानदारी की मिसाल बन गए हैं। बाबागंज के समीप रास्ते में गहनों से भरा एक बैग दोनों को मिला तो दोनों ने बैग को पुलिस को सौंप दिया। तलाश के बाद पुलिस ने जिस महिला को बैग था उसके हवाले कर दिया। बैग में करीब पांच लाख के गहने थे।
सोमवार को बाबागंज के समीप रास्ते में गहनों से भरा एक बैग पड़ा था। जिसे उधर से गुजर रहे धानेपुर के घिहपुरवा के रहने वाले अनमोल और उसकी बहन मनीषा को बैग मिल गया। दोनों ने गहनों से भरा बैग धानेपुर पुलिस को सौंप दिया।
इधर थाना क्षेत्र के ही समदा गांव की रहने वाली पिंकी पत्नी विजय कुमार तिवारी सोमवार की दोपहर को घर से धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव स्थित अपने मायके में जा रही थी तभी बाबागंज के समीप दुर्गा मंदिर के पास गहनों से भरा बैग गिर गया।
विज्ञापन
और पिंकी को इस बात का पता नहीं चला। मगर जब वह अपने मायके पहुंची तो देखा कि बैग नहीं है। इसके बाद पिंकी परिवार के लोगों के साथ गहनों से भरा बैग तलाश रही थी। इसकी जानकारी थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस ने पिंकी को उसके गहने सौंप दिए। इससे भाई-बहन के साथ ही पुलिस की ईमानदारी की लोग सराहना कर रहे हैं।