{"_id":"6a62554f7e6b9767dd000e26","slug":"brick-kiln-clerk-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-gonda-news-c-100-1-slko1026-162860-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाहन की टक्कर से ईंट-भट्ठे के मुंशी की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाहन की टक्कर से ईंट-भट्ठे के मुंशी की जान गई
Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर की फाइल फोटो।
हलधरमऊ/करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह सिकिहा मोड़ के पास वाहन ने बाइक सवार ईंट भट्ठा कर्मी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
करनैलगंज के मुरावनपुरवा कोंचा कासिमपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ बब्लू (54) सोनवारा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सिकिहा मोड़ के पास पीछे से आया कोई वाहन उनकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी करनैलगंज पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। चंद्रशेखर के दो बेटे संदीप व मोहित हैं। उनकी पत्नी कमलेश का 25 साल पूर्व निधन हो चुका है।