फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   boycottt he training of poll, siege of police station

मतदान प्रशिक्षण का किया बहिष्कार, घेरी कोतवाली

Thu, 03 Dec 2015 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को ही गांधी पार्क स्थित संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रशिक्षण होना था। शिक्षकों ने मतदान प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शिक्षकों का हुजूम कोतवाली नगर पहुंचा और कोतवाली का घेराव कर एसडीएम सदर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, अशोक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, डॉ. अखिलेश शुक्ल सहित अन्य शिक्षक संगठनों के नेताओं ने कहा कि एक तो  चुुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों के मानदेय में कटौती कर ली गई ऊपर से शिक्षक को एसडीएम सदर ने मारापीटा। अब प्रशासन अपनी हठधर्मिता दिखाकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


यदि मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो शिक्षकों का यह आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को हजारों शिक्षक धरने में शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेने की बात कही है। सभी शिक्षकों ने तीसरे व चौथे चरण के मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ, शिक्षक महासंघ के रामरंग चौबे, सत्य प्रकाश शुक्ल, परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के इस आंदोलन को जोरदार समर्थन देते हुए चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। धरने को अशोक पांडेय, विनय तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, कामेश्वरी प्रसाद मिश्र, राजेश शुक्ल सहित अन्य शिक्षकों ने संबोधित किया।

इसके बाद शिक्षकों का हुजूम कोतवाली नगर पहुंचा। यहां कोतवाली का घेराव कर कोतवाल नगर से दी गई तहरीर पर एसडीएम सदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। कोतवाली परिसर में ही शिक्षकों के हुजूम को नेताओं ने संबोधित किया।

तीन अधिकारियों की कमेटी गठित
गोंडा।  गत दिनों शिक्षक पिटाई प्रकरण को बढ़ता देख प्रशासन झुकता नजर आया। गुरुवार को मतदान प्रशिक्षण का बहिष्कार करने तथा आगे चुनाव ड्यूटी न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया था उनका निलंबन वापस करते हुए बीएसए को सिर्फ स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया गया है।

30 नवंबर को द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जिगर मेमोरियल काॅलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान शिक्षक राम सुभाष मिश्र को एसडीएम सदर द्वारा मारने-पीटने के प्रकरण में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाधय ने तत्काल प्रभाव से तीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर शीघ्र जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।


जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह को कमेटी का अध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ला तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह जको सदस्य नामित किया है।  शिक्षक मोर्चा संघर्ष के संयोजक बृजेश मिश्र ने बताया कि जांच जांच कमेटी गठित करने के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed