फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   booster

छह सप्ताह में सौ फीसदी किशोरों को मिल गया सुरक्षा कवच

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
booster
फोटो-5 गोंडा के सीएमओ कार्यालय पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाती स्वास्थ्यकर्मी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण से जंग में सुरक्षा कवच माना जाने वाला कोरोनारोधी टीका को लेकर जहां बड़े-बुजुर्ग ढिलाई बरत रहे हैं, वहीं कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जिले के किशोरों ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया है। अभियान शुरू होने के मात्र छह सप्ताह में शत प्रतिशत किशोरों ने टीके की पहली डोज ले ली है। 15 वर्ष से 17 वर्ष आयुवर्ग वाले दो लाख 40 हजार 841 लोगों का टीकाकरण किया जाना था।
विज्ञापन

शुक्रवार तक दो लाख 40 हजार 970 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी। वहीं जिले में सतर्कता डोज लेने वालों की संख्या 29 हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश के साथ जिले में भी किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरू हुआ था। पहले दिन से ही इसमें किशोरों में उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15-17 वर्ष के आयु वर्ग में शत प्रतिशत किशोरों ने पहली डोज ले ली थी। यह सभी वर्गों में सबसे तेजी के साथ डोज लेने वाला वर्ग है।
विज्ञापन

29 हजार लोगों ने लगवाई सतर्कता डोज
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 29 हजार लोग अब तक कोरोनारोधी वैक्सीन की तीसरी खुराक यानि सतर्कता डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन कर्मियों के अलाव 60 साल से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिन्होंने 90 दिन पहले वैक्सीन की दूसरी खुराक लिया है उनको सतर्कता डोज लगाया गया। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सतर्कता डोज दी गई है। सतर्कता डोज लेने वालों में 14,245 हेल्थ केयर वर्कर, 13,017 फ्रंट लाइन वर्कर के अलावा 60 साल से अधिक आयुवर्ग वाले 7987 लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय समेत 167 स्थानों पर टीकाकरण
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा सीएमओ कार्यालय सहित टीकाकरण के 167 सत्र आयोजित किये गए हैं। अभी तक 27 लाख 06 हजार 656 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक, 18 लाख 92 हजार 710 लोगों को दूसरी खुराक तथा 29 हजार 170 लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक यानी सतर्कता डोज दिया जा चुका है। नियत समय बीत जाने के बावजूद वैक्सीन की दूसरी खुराक न लेने वालों को फोन कर वैक्सीन न लगवाने का कारण पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed