{"_id":"61db1a38b3f1e30af75a798c","slug":"booster-dose-to-24-thousand-personnel-and-1-5-lakh-elderly-people-from-today-gonda-news-lko612749630","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 हजार कमर््ियों व डेढ़ लाख बुजुर्गों को आज से मिलेगा वैक्सीन का बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 हजार कमर््ियों व डेढ़ लाख बुजुर्गों को आज से मिलेगा वैक्सीन का बूस्टर डोज
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 24,093 कर्मियों तथा 1,50,726 बुजुर्गों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्करों तथा 60 साल से अधिक आयु वालों को वैक्सीन की तीसरी खुराक पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर लगाई जाएगी। बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए चिकित्सीय परामर्श लेने का सुझाव दिया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार से जिले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन कर्मियों तथा 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके 14,201 स्वास्थ्यकर्मियों, 9892 फ्रंट लाइन वर्करों तथा 1,50,726 बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज दिया जाएगा। 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग, जिन्होंने नौ माह पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा लिया है।
विज्ञापन
वह चिकित्सीय सलाह पर वैक्सीन की तीसरी यानि बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। हालांकि, इस टीकाकरण केंद्र पर चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जय गोविंद ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए पहले से 206 सत्रों में जाकर वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है।
बूस्टर डोज के लिए चयनित लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन की तीसरी डोज वहीं वैक्सीन लगाई जाएगी जो पहले और दूसरे डोज में लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि चयनित श्रेणी में आने वाले अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी केंद्र पर जाकर अपना प्रमाण पत्र दिखाकर या पंजीकृत मोबाइल नंबर बताकर वैक्सीन की तीसरी डोज लगवा सकते हैं। पहली और दूसरी डोज वाली वैक्सीन ही बूस्टर डोल में लगाई जाएगी।
आगामी विधान सभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मचारियों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दिया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जा रहा है।
सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी जा रही है। उसके लिए पत्र लिखा जा चुका है। बूस्टर डोज में ध्यान रखा जाएगा, जिन्होंने 39 सप्ताह पहले दूसरी डोज लगवाई है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए पात्र होगा। कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हेल्थ केयर वर्कर से की गई थी।
कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले के 92 फीसदी लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 18 साल से अधिक आयु वाले 23,86,024 लोगों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था जिसमें 22,03,344 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 12,91,556 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। किशोरों के टीकाकरण अभियान के तहत 12991 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।