{"_id":"62ed610fb56ec00fe3091c79","slug":"booster-dose-gonda-news-lko642858084","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: विशेष शिविर लगाकर 200 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: विशेष शिविर लगाकर 200 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज
सार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके नियंत्रण के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जिले में 200 स्थानों पर कैंप लगाकर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बूस्टर डोज टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाए जाने की कवायद की जा रही है। आगामी रविवार को जिले के 200 स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों का विशेष अभियान चलाकर 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोनोरोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जा रहा है। इसके तहत रविवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में करीब 200 स्थानों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण सत्र का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे पहले सत्र का उद्घाटन करने वाले जन प्रतिनिधयों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। वहीं 18 साल से अधिक आयु के वो सभी लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं जिन्होंने छह माह पहले वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवा रखी है।
विज्ञापन