फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Booking done, payment made...still cylinder not delivered

Gonda News: बुकिंग हुई, भुगतान हुआ...फिर भी नहीं पहुंचा सिलिंडर

Thu, 16 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Booking done, payment made...still cylinder not delivered
गोंडा। जिले में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बावजूद लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। विभाग जहां होम डिलीवरी का दावा कर रहा है, वहीं हकीकत यह है कि उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पंतनगर पीएचसी के पास बृहस्पतिवार को लंबी कतार में लगे उपभोक्ताओं का आक्रोश साफ देखने को मिला। पूरे ललक निवासी अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने चार अप्रैल को अपनी मां साधना के नाम से सूर्या गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर बुक कराया और 970.50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया, लेकिन 12 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। बुधवार को पूरे दिन लाइन में लगने के बाद परची दी गई और बृहस्पतिवार को फिर घंटों इंतजार कराने के बाद 18 अप्रैल की तारीख दे दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी मां बीमार हैं और गैस न मिलने से घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। संदीप कुमार का कहना है कि वह लगातार तीन दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधी एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजनों में मिलेगा कॉमर्शियल सिलिंडर
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को गैस एजेंसियों और एलपीजी प्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि हर उपभोक्ता तक समय से गैस सिलिंडर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया है। प्रशासन ने यह भी तय किया है कि शादी, भागवत, मुंडन और भंडारा जैसे आयोजनों के लिए अब सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए एडीओ पंचायत की ओर से सत्यापित आवेदनपत्र के साथ परिवार रजिस्टर नकल की कॉपी डीएसओ कार्यालय पर जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास पीएनजी कनेक्शन हैं, वे स्वेच्छा से घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करें, अन्यथा उनका कनेक्शन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed