{"_id":"6a9c6349842dfb7579016754","slug":"bolero-overturns-into-a-ditch-after-hitting-a-tree-youth-dies-gonda-news-c-100-1-slko1026-165528-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बोलेरो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी बोलेरो, युवक की मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा प्रसाद वर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद
इटियाथोक/खरगूपुर। बेंदुली मोड़ के पास शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार कृष्णा प्रसाद वर्मा उर्फ करिधन (39) की मौत हो गई। दो बच्चे व दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया गया है।
खरगूपुर के बालपुर पिपरा भोधर निवासी परसराम वर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई कृष्णा प्रसाद वर्मा रात में छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार प्रानपुर निवासी हरिश्चंद्र परिवार के साथ पहुंचे। हरिश्चंद्र अपने पौत्र की दवा कराने के लिए इटियाथोक के डॉ. अरुण मिश्र के यहां जा रहे थे। उन्होंने कृष्णा प्रसाद को भी बोलेरो में बैठा लिया। बोलेरो हरिश्चंद्र चला रहे थे।
बेंदुली मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कृष्णा प्रसाद वर्मा, मिथिलेश वर्मा (24), उर्मिला वर्मा (50), किशन वर्मा (11) और शिवा वर्मा (8) घायल हो गए। सभी को सीएचसी इटियाथोक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक ने दिखाई सूझबूझ
भवनियापुर उपाध्याय निवासी ई रिक्शा चालक अडवानी तिवारी ने बताया कि वह रात में बेंदुली मोड़ से गुजर रहे थे। बोलेरो पलटी देखकर वह मौके पर पहुंचे। गड्ढे में पानी कम होने से बोलेरो पूरी तरह नहीं डूबी थी। उन्होंने यूपी 112 और गांव के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी के पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से शीशे तोड़कर बोलेरो में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। बच्चों के गड्ढे में डूबने की आशंका को देखते हुए चारपाई लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
पिता की मौत की खबर सुन पंजाब से रवाना हुआ बेटा
कृष्णा प्रसाद की मौत से पत्नी राजपता, बेटियां दीक्षा, मोहिनी और रोहिणी तथा बेटे प्रदीप और आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा बेटा प्रदीप पंजाब के जालंधर में मजदूरी करता है। पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह घर लौट रहा है।
ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा
बेंदुली मोड़ को दुर्घटना बहुल क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के दोनों ओर सावधानी बरतने के संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्ड पर रेडियम नहीं लगा होने के कारण रात में वह चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता। ऐसे में अंधेरे में यहां हादसों का खतरा बना रहता है।