{"_id":"6a46854b13bd89024205d238","slug":"body-of-teenager-who-drowned-in-saryu-river-found-gonda-news-c-100-1-gon1041-161485-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू नदी में डूबे किशोर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू नदी में डूबे किशोर का शव मिला
Thu, 02 Jul 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। कटरा घाट स्थित सरयू नदी में नहाने समय डूबे रेरुवा निवासी निशांत तिवारी (17) का शव 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार को मिल गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंजनी तिवारी का बेटा निशांत बुधवार शाम चार दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय रील बनाने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बुधवार देर शाम तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ, पुलिस और घाघरा घाट से बुलाए गए गोताखोरों ने दोबारा तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से किशोर का शव निकाला गया। जलीय जीवों के कारण चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे देखकर परिजन बदहवास हो गए।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को कटरा घाट पर ही निशांत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोर की मौत से मां निशा, मामा आकाश, अतुल, शिवम आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।