फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of SP leader's nephew laid to rest

Gonda News: सपा नेता के भतीजे का शव हुआ सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Body of SP leader's nephew laid to rest
बालपुर (गोंडा)। नेपाल की पालपा झील में डूबने से मृत सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां के भतीजे मोहम्मद काब खां (12) का शव सोमवार को पैतृक गांव हलधरमऊ के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

झील में गिरने से बहे काब का शव रविवार शाम को नेपाल की सेना व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढ़ निकाला था। सोमवार सुबह पैतृक गांव हलधरमऊ शव पहुंचने से पहले ही रिश्तेदारों व ग्रामीणों की घर पर भीड़ जुट गई। काब का शव देखते ही रिश्तेदार बिलख पड़े। गमगीन माहौल में गांव के नजदीक काब को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

सपा नेता मसूद आलम खां ने बताया कि उनके छोटे भाई मोहसिन खां का इकलौता बेटा काब बहुत होनहार था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसके पिता मोहसिन तो नम आंखों से हाथ जोड़े खड़े रहे, वह रोने के अलावा कुछ कह नहीं पा रहे थे। सोमवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, विनोद शुक्ल, प्रयाग दत्त मिश्र, परमात्मा दीन साहू, आबू खान, रामअवध गोस्वामी, अवधेश प्रधान, अमित प्रधान सहित हजारों लोगों ने मसूद के आवास पर पहुंचकर शोक जताते हुए काब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed