{"_id":"e8f80fa00e796fc2cdf8138481d38754","slug":"blast-in-cylinde-three-person-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में विस्फोट, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में विस्फोट, तीन लोग घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराचौकी-बभनान मार्ग पर स्थित भावपुर गांव में एक मकान में गुरुवार की सुबह गैस रिसने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
सिलेंडर विस्फोट के प्रेशर के कारण मकान की दीवारें दरक गईं और छत फट गई। इस मामले में खोड़ारे थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौराचौकी-बभनान मार्ग पर स्थित भावपुर गांव निवासी राकेश उर्फ विफई चाट का कारोबार करता हैॅ। राकेश के मुताबिक गुरुवार की सुबह जब वह काम समाप्त करने के बाद घर पहुंचा तो उसके घर में गैस की दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
राकेश ने बताया कि उसकी बहन विमला ने उसे बताया कि गैस रिस रही है। इसके बाद उसने घर के सभी दरवाजे व खिड़कियां खोल दीं और बाहर निकल गया, मगर इसी बीच अचानक विस्फोट हुआ। इससे राकेश (25), उसकी पत्नी मीना (20) व बहन विमला (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विस्फोट के प्रेशर से मकान की दीवारें दरक गईं और छत फट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
इस मामले में राकेश की मां मोहिधा ने खोड़ारे थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।