{"_id":"5820c8b44f1c1b067fb385ec","slug":"blast-in-cracker-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पटाखा विस्फोट से गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैरवनाथ पुरवा के एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर विस्फोट होने से मकान की दीवारें ढह गईं। विस्फोट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विस्फोट की आवाज से पास के एक स्कूल के बच्चों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान में ताला लगा दिया है। एसडीएम ने कोतवाल करनैलगंज को घटना की फोरेंसिक जांच कराने के आदेश दिए हैं।
करनैलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में स्थित एसएन सिंह लक्ष्य इंटर कॉलेज के बगल में स्थित मोहम्मद रजा उर्फ मालिक बाबा के मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। सोमवार की दोपहर फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए।
विस्फोट में मकान की पहली मंजिल की दो दीवारें ढह गईं, जबकि तीसरी दीवार फट गई। हालांकि मकान की छत धमाके के बाद भी एक दीवार के सहारे लटकी हुई है। विस्फोट की चपेट में आने से मोहम्मद रजा उर्फ मालिक बाबा (55) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
धमाके की आवाज से पास के एसएन सिंह लक्ष्य इंटर कॉलेज में भगदड़ मच गई। दहशत से बच्चे भी स्कूल से बाहर की ओर भागे। चौकी प्रभारी अरविंद शाही ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को घटना की सूचना दी। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच होने तक मकान में कोई एंट्री न करे। जिससे लटक रही छत के कारण हादसे से बचने के लिए मकान में ताला लगवा दिया गया है।
उधर, भैरवनाथ पुरवा में मालिक बाबा के जिस मकान में पटाखा बनाने हुए विस्फोट हुआ है। उसमें प्रशासन ने किसी को भी पटाखा बनाने का लाइसेंस जारी नहीं किया था। एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ला बताया कि घटना की फोरेंसिंह जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही नायब तहसीलदार व पुलिस से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।