फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MP Brajbhushan Singh says Baba ramdev is king of adulterant.

UP News: भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी

Thu, 01 Dec 2022 09:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Dec 2022 09:43 AM IST
सार

पतंजलि द्वारा दी गई लीगल नोटिस पर भड़के भाजपा सांसद ने पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि मैं किसानों, संतों और देशवासियों के हित में जेल जाने को तैयार हूं।

विज्ञापन
BJP MP Brajbhushan Singh says Baba ramdev is king of adulterant.
भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह व बाबा रामदेव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और पतंजलि योगपीठ के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था। इस पर पतंजलि के निदेशक बालकृष्ण ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिर सांसद को लीगल नोटिस भेजकर तीन दिनों में मॉफी मांगने को कहा है। लीगल नोटिस मिलने से खफा सांसद ने विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पंतजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामेदव पर गंभीर आरोप लगाए और चुनौती दी कि अब पूरे देश में आंदोलन होगा।

विज्ञापन


सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव द्वारा दी गई लीगल नोटिस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं किसानों, संतों और देशवासियों के हित में जेल जाने को तैयार हूं और मैं जमानत नहीं कराऊंगा। कहा कि मुझे देश के संविधान और न्यायालय पर भरोसा है अगर देश हित में जेल जाना पड़ा तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन


चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महर्षि पतंजलि की धरती पर संत जुटेंगे और संत ही निर्णय लेंगे की आगे क्या होना चाहिए। मैं पतंजलि की भूमि से संतों का आह्वान करता हूं और अब बाबा रामदेव के खिलाफ देश भर में आंदोलन खड़ा होगा। आरोप लगाया कि बाबा रामदेव की मति भ्रष्ट हो गई है और वह महर्षि पतंजलि के नाम पर दुरुपयोग कर रहे हैं। सांसद ने बाबा रामदेव को मिलावटखोरों का सम्राट और राजा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रामदेव के लोग नकली मिठाई भी बेच रहे हैं, यह कानपुर से गोरखपुर तक बेची जा रही। भाजपा सांसद ने सरकार से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की अपील की। आरोप लगाया कि रामदेव ने अपने प्रोडक्ट पर जजिया कर लगा रखा है। भाजपा सांसद और पतंजलि के बीच का यह विवाद किस करवट बैठेगा यह देखने वाली बात होगी, फिलहाल सांसद बृजभूषण का विरोध जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed