फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP is dividing the society: Akhilesh

समाज को बांटने वाली साजिश की पार्टी है भाजपा: अखिलेश

Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is dividing the society: Akhilesh
वजीरगंज के बेइलिया के बीडी इंटर कालेज में सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को श्रावस्ती से जिले में पहुंचे। कार्यकर्त्ताओं में उन्होंने जोश भरा, उत्साहित कार्यकर्त्ताओं ने जगह- जगह स्वागत किया। अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। बोले की समाज को बांटने वाली पार्टी है भाजपा है। सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

सपा सरकार में शुरू किए गए जनहितकारी योजनाओं को निष्प्रभावी करने में ही अपना कार्यकाल बिता रही है। उन्होंने बेइलिया के बीडी इंटर कॉलेज में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज और सम्राट पृथ्वीराज का रिश्ता पुराना रहा है। सरकार बनने पर चिह्नित स्थानों पर प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। भाजपा की विकास में रुचि नहीं, वह साजिश की पार्टी है। किसान व्यापारी सभी बदहाल है। भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल तो समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं।
इस काम में उन्हें न कोई संकोच है और न ही लाज। कहने भर को भी वे अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सके। प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है और सत्तादल के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता की उम्मीद अब फिर समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई हैं जिसके सत्ता में रहते हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी जिसे भाजपा सरकार साढ़े तीन वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह साढ़े तीन साल बीत गए भाजपा सरकार सपा सरकार में बने कैंसर अस्पताल में भी पूरी तरह इलाज शुरू नही कर सकी है। लखनऊ में मेट्रो के अलावा सपा सरकार में बेहतर पुलिसिंग सिस्टम बनाया गया था।

महिलाओ की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की गई थी। एंबुलेंस सेवा 108 बहुउपयोगी साबित हुई। भाजपा ने एक ही काम किया सपा सरकार ने जनहित में जो योजनाएं चलाई थी उन्हें निष्प्रभावी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed