फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP government is intoxicated with power: Yogesh

सत्ता के नशे में चूर है भाजपा सरकार- योगेश

Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP government is intoxicated with power: Yogesh
गोंडा। भाजपा सत्ता के मद में चूर है। इस शासन में किसी की नहीं सुनी जाती है। अफसर साही पूरी तरह से लागू है। महंगाई चरम पर है। किसानों के गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। मिलों पर बेचे गए गन्ना का भुगतान नहीं हो रहा है। किसान, व्यापारी, नवजवान सभी इस सरकार से पीड़ित हैं। आने वाले चुनाव में समाज वादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उक्त बातें पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मंगुरा बाजार में एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे। लोगों के बीच में जातीय या सांप्रदायिक तनाव नहीं था। लोगों में लोकतांत्रिक ढंग से बात कहने का पूरा अधिकार था।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में सत्ता का घमंड इतना छा गया है की लोगों को लोकतांत्रिक ढंग से भी अपनी बात कहने में डर लगने लगा है। क्योंकि यह सरकार बात कहने वालों का दमन कर देती है। कहा किसानों के खेत छुट्टा जानवर खाए जा रहे हैं। किसानों के गन्ना का मूल्य बढ़ाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि गोशाला के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद छुट्टा जानवर से किसान आज भी जूझ रहे हैं। उधर गोशाला में रखे गए जानवरों की देखभाल वा बजट की कमी से वहां पर रखे गए जानवर मर रहे हैं। गोशाला नहीं अब वध शाला के रूप में जाने जाना लगा है।
इसके बाद पूर्व मंत्री ने सपा कार्यकर्ता जगत जायसवाल के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। कहा कि जगत जायसवाल हमारे बहुत करीबी थे। उनके निधन से हमने एक अच्छा कार्यकर्ता खो दिया है।

इसके बाद कृष्ण पाल सिंह डेहरास, जगदंबा सिंह छतौनी, राजा राम शुक्ला खरगूपुर पांडेय पुरवा, चंद्र मोहन शुक्ल, रामपाल सिंह मास्टर त्योरासी, देशराज सिंह मास्टर चंदापुर गुरेटी आदि लोगों के यहां पहुंच कर परिजनों से मुलाकात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed