{"_id":"621e5f2016e38f1ab273254e","slug":"bjp-fir-sp-gonda-news-lko619965576","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक प्रतीक भूषण व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक प्रतीक भूषण व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह पर मुकदमा
विज्ञापन
फोटो-17 गोंडा में प्रतीक भूषण शरण सिंह। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव में रंजिश को लेकर मतदान के दिन रविवार को हुई मारपीट मामले में कोतवाली देहात में दर्ज कराए दो मुकदमों की जद में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह और सपा के सदर प्रत्याशी सूरज सिंह आए हैं। यहां दर्ज पहले मुकदमे में गोंडा सदर के भाजपा विधायक व प्रत्याशी प्रतीक भूषण समेत 50 पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा भाजपा जिला मंत्री राम तीरथ वर्मा की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इसमें सदर से सपा प्रत्याशी सूरज सिंह समेत 100 लोगों पर जान से मारने पीटने, लूटपाट करने का आरोप है।
कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नवाबगंज के बलीपुर निवासी हेमंत सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम 4:30 बजे निगवाबोध मतदान केंद्र पर सदर के निर्दल प्रत्याशी संजय सिंह के साथ इनोवा गाड़ी से भ्रमण पर गए थे। वहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह, करण भूषण सिंह, संजीव सिंह करीब 10 गाड़ियों से पहुंच गए। इसके बादउन्हें गाड़ी से निकालकर हॉकी व डंडे से पीटा। इस दौरान किसी ने उसकी घड़ी छीन ली। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा निकाल लिया। मामले में पुलिस ने सदर विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण भूषण सिंह, संजीव सिंह, राजीव कुमार सिंह, अमित व 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरी ओर भाजपा के जिला मंत्री सालपुर सिमरा निवासी राम तीरथ वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार को मतदान के बाद वह अपने घर पर चल रही दुकान पर कुछ साथियों के साथ बैठे थे। सपा प्रत्याशी सूरज सिंह अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग की गई। घर में घुस कर तीन लाख रुपये नकद, उनकी पत्नी के सोने चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में सपा प्रत्याशी सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह ,महेंद्र सिंह, रुद्रदेव वर्मा व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में विधायक प्रतीक भूषण व सपा के सूरज सिंह ने शामिल होने से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि यह मामला रंजिशन दर्ज कराया गया है। देहात कोतवाल मनोज पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।