फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP does not talk about inflation, unemployment and health

विधानसभा चुनाव में धर्मांधता की घुट्टी पिलाएगी भाजपा

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP does not talk about inflation, unemployment and health
गोंडा। आज मुद्दा है कि देश में लोकतंत्र रहेगा या नहीं। देश से गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी जाएगी या नहीं। आज देश मे इतने मुद्दे हैं कि भाजपा के लोगों से सवाल करो तो उसका जवाब नहीं दे पाएंगे। अगले वर्ष विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें बीजेपी फिर धर्म की घुट्टी पिलाएगी। उस वक्त सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, स्कूल की बात नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें नगर पंचायत परसपुर के एक शादी घर में कस्बा परसपुर की नवगठित नगर कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव में हिन्दू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान की बातें की जाएंगी। प्रदेश का यह चुनाव आने वाले 2024 में केंद्र के चुनाव को प्रभावित करेगा। मोदी जी ने कहा था 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। 15-15 लाख रुपये लोगों के खातों में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में जमा काला धन देश में आएगा। लेकिन वह मात्र जुमला ही निकला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुये कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये अभी से जुट जाएं।
सपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, नगर महासचिव राधेश्याम सोनी, रमेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह पप्पू सहित कई लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में नव गठित नगर कमेटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष असलम फारूकी, राधेश्याम सोनी, घनश्याम गुप्ता, जुबेर रायनी, रमजान कुरैशी, पिंटू सिंह, राजेश सिंह, शेरू रायनी, नंदकिशोर तिवारी, शोएब फारूकी, लकी सलमानी, साधना शर्मा, सुभाषिनी सोनी व साधना सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed