फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,crime,gaura 301 vidhan sabha 2022 gaura vidhan sabha 2022

गौरा विधायक के समर्थकों पर फायरिंग, गाड़ी तोड़ी

Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
bjp,crime,gaura 301 vidhan sabha 2022  gaura vidhan sabha 2022
गोंडा। मतदान की तारीख करीब आते ही सियासत दारों व उनके समर्थकों के बीच बढ़ती तल्खियां अब विवाद में बदलती जा रही है। मंगलवार की देरशाम तांबेपुर गांव के पास गौरा विधायक के प्रचार वाहन पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इसके बाद हमलावरों ने विधायक के वाहन में तोड़फोड़ की। मामले में विधायक के एक समर्थक ने थाना छपिया में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विधानसभा गौरा से भाजपा विधायक व प्रत्याशी प्रभात वर्मा ने बताया कि मंगलवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा थी। जनसभा समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता प्रचार वाहनों से विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। इसी बीच एक प्रचार वाहन से ग्राम प्रधान राम चंदर पांडेय आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करके लौट रहे थे। वह सभी छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के पास पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने प्रचार वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। विधायक ने बताया कि हमलावरों ने प्रचार वाहन में तोड़फोड़ की। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक प्रभात ने बताया कि प्रधान रामचंदर पांडेय व जयप्रकाश घायल हुए हैं। हमलावरों की हमले में घायल रामचंदर ने थाना छपिया में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed