Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP councilor and three sons named in murder of SP worker

Gonda News: सपा कार्यकर्ता की हत्या में भाजपा सभासद व तीन बेटे नामजद

Sat, 20 Jul 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor and three sons named in murder of SP worker

विज्ञापन

गोंडा। सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार को परिजनों समेत लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने परसपुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनाें ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। एसडीएम करनैलगंज के लिखित आश्वासन पर लोग माने, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। ओमप्रकाश की पत्नी ने आरोपी भाजपा सभासद, उसके तीन बेटों समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

परसपुर के राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह को शुक्रवार दोपहर घर में सोते समय पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। सीएचसी से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। परिवार के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। डीएम के आदेश पर देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी नीलम, बेटियाें व बेटों की चीत्कार से लोगों की आंखें छलक पड़ीं। ओमप्रकाश की पत्नी नीलम ने राजटोला निवासी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन, उसके पुत्रों धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन, बलवीर सिंह उर्फ नंदन, सूरज सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने परिजनों के साथ परसपुर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव, सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा व थानाध्यक्ष परसपुर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस पर एसडीएम को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कराने का लिखित आश्वासन देना पड़ा। तब जाकर लोग माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद भौरीगंज स्थित सरयू तट पर अंतिम संस्कार हुआ। घाट पर पहुंचे करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


प्रदर्शन के दौरान फंसे रहे वाहन
प्रदर्शन के दौरान सीबीएन मार्ग के साथ ही बालपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे।। पुलिस ने कुछ वाहनों को वाया रगड़गंज गोंडा होते हुए पास कराया। जबकि करनैलगंज की ओर से आने वाले वाहनों को करनैलगंज वाया बालपुर गोंडा हाेते हुए निकाला गया।
ओमप्रकाश के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल
गोंडा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचा। परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिकारियों से मिलकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग रखी। सपाई भी परिजनों संग प्रदर्शन में डटे रहे और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने आरोपियों पर भाजपा विधायक का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। सपा प्रमुख के आदेश पर पूरी जांच कर ली गई है। परिजनों को न्याय नहीं मिला तो सपा कार्यकर्ता थाना घेरने के साथ ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, राजेश दीक्षित, दिनेश यादव, लालचंद गौतम शामिल रहे।


पॉक्सो एक्ट की बंद फाइल फिर से खुलेगी
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। आरोपी भाजपा सभासद के बेटे के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा खारिज कर दी थी। जिससे आरोपियों को मनोबल बढ़ा था। इसी का नतीजा रहा कि ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। एसपी ने पूर्व में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की दोबारा तफ्तीश कराने की कार्रवाई शुरू करने के थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश सिंह को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed