{"_id":"6753323d6b7d23a6b305702e","slug":"bjp-celebrated-death-anniversary-as-constitution-pride-festival-gonda-news-c-100-1-gon1001-128526-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाजपा ने संविधान गौरव पर्व के रूप में मनाई पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाजपा ने संविधान गौरव पर्व के रूप में मनाई पुण्यतिथि
Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की ओर से 26 नवंबर से लेकर गणतंत्र दिवस तक संविधान गौरव पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
जानकीनगर स्थित भाजपा कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथों पर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यालय पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की शुक्रवार को 63वीं पुण्यतिथि है। बाबा साहेब अंबेडकर ने छह दिसंबर 1956 को अंतिम सांस ली थी। तभी से आज के दिन परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बाबा साहेब आंबेडकर दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, केके श्रीवास्तव, संदीप पांडेय, अंजू सिंह खरवार, अनुपम प्रकाश मिश्र, राघवेंद्र ओझा, नंदकुमार नंदू, राजीव रस्तोगी, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, रक्षाराम भारती, दीपक गुप्ता, विद्याभूषण द्विवेदी आदि रहे।