{"_id":"6af613c2a1b5ada292074e42","slug":"bikes-of-three-gangster-act-accused-seized-gonda-news-c-100-1-slko1026-169733-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की बाइकें कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की बाइकें कुर्क
विज्ञापन
गोंडा। गैंगस्टर एक्ट के मामले में नामजद तीन आरोपियों की करीब 90 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली गईं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई।
एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह की मौजूदगी में मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता ने पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की। कुर्क की गई बाइकों में अब्दुल गफूर की 50 हजार रुपये की बाइक, संतराम यादव की 15 हजार और अजीत सिंह की 25 हजार कीमत की बाइकें शामिल हैं। तीनों आरोपी धानेपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ धानेपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।