{"_id":"679e5e92345c8173b503c107","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-gonda-news-c-100-1-slko1026-131884-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव के पास टक्कर में क्षतिग्रस्त टैंकर व पिकअप। - संवाद
डुमरियाडीह/रुपईडीह(गोंडा)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और ट्रक से टक्कर में टैंकर चालक जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर निवासी अरविंद पांडेय ने बताया कि उनका भतीजा आदर्श पांडेय (22) शनिवार सुबह अपनी बुआ किरन पांडेय के घर परसपुर के सुसुंडा गांव से लौट रहा था। सात बजे तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर ग्राम परसिया मदरहा के पास अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लग गई। इससे मौके पर ही आदर्श की मौत हो गई। बताया कि आदर्श दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत अपने बड़े भाई सौरभ पांडेय के पास घूमने गया था। शुक्रवार रात ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बुआ के घर चला गया था। शनिवार सुबह घर जाते समय हादसे में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आदर्श हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। अरविंद पांडेय की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसा करने वाले वाहन का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।
कौड़िया थाना क्षेत्र में आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर गन्ना क्रय केंद्र बनगाई के पास शनिवार सुबह बलरामपुर की ओर जा रहे ट्रक की टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक राकेश (35) निवासी मैगलगंज लखीमपुर का बांया पैर टूट गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।