फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding miscreants flew bags full of 3.5 lakhs

बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख से भरा बैग उड़ाया

Mon, 10 Feb 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants flew bags full of 3.5 lakhs
गोंडा। इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा मोहम्मदपुर के ग्राहक सेेवा केंद्र के संचालक से सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने धमकाकर साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर, सीओ कृपाशंकर कनौजिया कोतवाल कटरा बाजार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने थाना कटरा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के सीकरी गांव के रहने वाले प्रांजल सिंह ने बताया कि वह मोहम्मदपुर में इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा यानि ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। प्रांजल के मुताबिक सोमवार की सुबह अपने घर से बाइक से एक बैग में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर ग्राहक सेवा केंद्र जाने के लिए निकले थे। बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर रुकते ही वहां पहले से खड़े दो बदमाशों धमकाते हुए रुपये से भरा बैग जिसमे लैपटॉप भी था लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाते ही प्रांजल ने शोर मचाया तो तमाम लोग दौड़े। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रांजल सिंह ने थाना कटरा बाजार में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने अपनी बाइक पर बैग रखा था और सेंटर खोलने गया था। इसी बीच बैग गायब हो गया। बैग कौन ले गया, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने नहीं देखा है। बैग की तलाश कराई जा रही है, चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed