{"_id":"664e34b8f0ffb3eca8002125","slug":"bike-riding-accused-beat-up-the-youth-and-opened-fire-gonda-news-c-100-1-gon1002-117490-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइक सवार आरोपियों ने युवकों को पीटा, की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइक सवार आरोपियों ने युवकों को पीटा, की फायरिंग
Wed, 22 May 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
9230 रुपये व मोबाइल छीनकर भागने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुपईडीह (गोंडा)। मंगलवार की देर रात आरोपियों ने बाइक सवार युवकों को रोक लिया और मारपीट करके नकदी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों ने फायरिंग व असलहे की बट से भी वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदाशुक्ल निवासी आदर्श अवस्थी (25) ने बताया कि मंगलवार की देर रात वह अपने ओम प्रकाश शुक्ल (26) की दवा कराने पीएचसी पर गया था। दवा लेकर वापस अपने घर जा रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग से तिर्रेमनोरमा जाने वाली सड़क पर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार छह व्यक्ति पहुंचे और उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब एक व्यक्ति ने अवैध असलहा से फायर कर दिया।जिससे साथ में बैठा ओम प्रकाश शुक्ल बाइक से उतरकर भागा तब तक दूसरी बार फायरिंग की गई। आदर्श का कहना है कि फिर तीन राउंड फायर किया गया, लेकिन वह बच गया। फिर अवैध असलहा की बट से सिर पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी 9230 रुपये और मोबाइल छीनकर भाग निकले। खरगूपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।