{"_id":"6836026b021737ea630cc0d3","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-gonda-news-c-100-1-gon1003-138388-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 27 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। सीबीएन मार्ग पर सेझिया के पास सोमवार शाम चार बजे डंपर की चपेट में आने से नियांवा निवासी बाइक सवार संजय साहू (28) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी भाग्यवती की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
संजय साहू सोमवार को बाइक से नवाबगंज गए थे। शाम को घर लौटते समय सेझिया के पास सामने से आ रहे डंपर से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तरबगंज पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।
संजय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार में पत्नी, बेटी चरणवती (10) और बेटे दिव्यांशु (05) एवं तरुण 03 हैं। मृतक के भाई बब्बन साहू ने बताया कि संजय चंडीगढ़ में सब्जी का व्यवसाय करते थे। घर बनवाने के लिए बीते 21 मई को ही वह गांव आए थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसा करने वाले डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)