{"_id":"6727b799808748e0a002191e","slug":"bike-overturns-after-colliding-with-bicycle-youth-dies-gonda-news-c-100-1-gon1001-126581-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साइकिल से टकराकर पलटी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साइकिल से टकराकर पलटी बाइक, युवक की मौत
Sun, 03 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी कार्यालय के पास रविवार देर शाम अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के लिए बाइक सवार युवक ने तेजी से ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक पलट गई और साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जकई पुरवा बेहड़ा चौबे गांव निवासी रामकुमार का बेटा शिवपूजन (28) रविवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। अंबेडकर चौराहे के पास सामने से साइकिल सवार फरीद खान (46) पुत्र जान मोहम्मद निवासी सालार, मुर्शिदाबाद, कोलकाता आ गया। शिवपूजन ने ब्रेक लगाया। मगर रफ्तार तेज होने के चलते बाइक पलट गई और फरीद की साइकिल से टकरा गई। शिवपूजन व फरीद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां शिवपूजन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। फरीद की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। इससे माना जा रहा कि शिवपूजन हेलमेट नहीं पहने था। जबकि परिजनों का कहना है कि शिवपूजन हेलमेट लेकर गया था। कोतवाल मनोज पाठक ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बेलसर संवाद के अनुसार, बीते 29 अक्तूबर को देहात कोतवाली के हरखापुर निवासी शिवदयाल (58) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को शिवदयाल की मौत हो गई।