फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with tanker, farmer dies, brother injured

Gonda News: टैंकर से टकराई बाइक, किसान की मौत, भाई घायल

Mon, 24 Feb 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tanker, farmer dies, brother injured
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर बिमौर के पास सोमवार सुबह बेकाबू टैंकर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कटरा बाजार के भरथा इटैया गांव निवासी राम अचल उर्फ छोटकऊ (52) की मौत हो गई। उनके बड़े भाई देवीदीन (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देवीदीन ने बताया कि वह बीमार हैं। छोटे भाई राम अचल उनका इलाज कराने के लिए सोमवार सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। तभी बिमौर के पास तेज रफ्तार टैंकर से राम अचल की बाइक टकरा गई। राम अचल की मौके पर ही मौत हो गई। देवीदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। देवीदीन ने बताया कि उनका विवाह नहीं हुआ है। वह राम अचल व उनकी पत्नी के साथ रहते हैं। राम अचल के कोई संतान नहीं है। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी ने बताया कि टैंकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed