फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with pole, youth dies

Gonda News: पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, youth dies
मसकनवा (गोंडा)। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक कस्बे में बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी दीपक (22) बुधवार को मसकनवा बाजार के पास स्थित विश्नोहरपुर में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। भवाजितपुर के पास उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दीपक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से दीपक को सीएचसी छपिया पहुंचाया गया। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दीपक चार भाइयों में छोटे थे। उनके भाई अजीत की पांच वर्ष पहले ट्रेन दुर्घटना से मौत हो गई थी। बड़े भाई शंकर पुणे और मंझले भाई रंजीत साउथ अफ्रीका में काम करते हैं। दीपक की मौत से पिता रामतेज, मां ऊषा देवी, भाभी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। वह किसी की बाइक मांगकर पार्टी में गए थे। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते हादसे में सिर पर गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed