{"_id":"6ab01c18a3872957310f1be3","slug":"bihar-sampark-kranti-train-pelted-with-stones-two-passengers-injured-gonda-news-c-100-1-slko1028-166480-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पर पथराव, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पर पथराव, दो यात्री घायल
Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर गोरखपुर में कुसमी जंगल के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में दो यात्री घायल हो गए। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर उप मंडलीय चिकित्सालय की डॉ. प्रतिभा सिंह टीम के साथ पहुंचीं और घायलों का उपचार किया।
आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि रविवार शाम कुसमी जंगल के पास ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली थी। इसमें यात्री सुमित ठाकुर और इंदिरा देवी के घायल हो गईं। कई अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बताया कि गोरखपुर में घायलों का इलाज नहीं हो सका था। ट्रेन को गोरखपुर से सिग्नल मिलने के बाद रवाना कर दिया गया था। गोंडा स्टेशन पर सूचना मिलने के बाद रेलकर्मियों ने चिकित्सकीय टीम को बुलाया। घायलों का उपचार करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। घटना के संबंध में आरपीएफ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।