फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Big game in the name of Nepal's special permit

Gonda News: नेपाल के स्पेशल परमिट के नाम पर बड़ा खेल

Sat, 19 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Big game in the name of Nepal's special permit
गोंडा। ऑटो अप्रूवल (ऑनलाइन) माध्यम से बसों के स्पेशल परमिट का खेल बंद नहीं हो रहा है। अब भी नेपाल का स्पेशल परमिट जारी हो रहा है। पिछले तीन दिनों में नेपाल के ही तीन परमिट ऑटो अप्रूवल से जारी हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में धार्मिक व पिकनिक स्पॉट हैं, जहां लोग पूरे परिवार के साथ ट्रेवेल एजेंसियों के माध्यम से टूरिस्ट बसों से आते-जाते हैं। संचालक इन बसों का अस्थायी परमिट जारी कराते हैं। यही नहीं, स्पेशल परमिट का भी इस्तेमाल करते हैं। बारिश के मौसम में भूस्खलन के कारण लोग पहाड़ों पर जाने से बचते हैं, लेकिन बस संचालक लोगों को वहीं की सैर करा रहे हैं।
विज्ञापन

देवीपाटन के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर की खुली सीमा संवेदनशील मानी जाती है। सीमा पर एसएसबी के साथ ही सिविल पुलिस की चाैकी भी बनाई गई है, जहां आने-जाने वालों की जांच की जाती है। इसे लेकर प्रशासनिक अमले की भी पैनी नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में ऑटो अप्रूवल पर जारी हुए नेपाल की सैर के तीन स्पेशल परमिटों ने कई सवाल खड़े किए हैं। पहला सवाल यही कि क्या नो रूट बसों से नेपाल के टूर से सिर्फ मोटी कमाई करना ही इरादा है या टूर के बहाने तस्करी का खेल चल रहा है। ऐसे कई सवालों के जवाब लोगों के साथ ही परिवहन अधिकारी भी तलाश रहे हैं।
परमिट में ये दर्शाया रूट
बस संचालक ने स्पेशल परमिट के ऑटो अप्रूवल पर आवेदन में गोंडा से देवीपाटन, देवीपाटन से बढ़नी नेपाल बॉर्डर, नेपाल बॉर्डर से प्रभुनाथ से बुटवल, नारायणघाट, बुटवल नारायण घाट से काठमांडू नेपाल, काठमांडू से धनुषधाम जनकपुर नेपाल, जनकपुर नेपाल से सीतामढ़ी बिहार, सीतामढ़ी बिहार से गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर, अयोध्या धाम से गोंडा का रूट दर्शाया है।


वाहन 4.0 ऐप से ऐसे निकालते हैं स्पेशल परमिट
बस संचालक वाहन 4.0 ऐप से ऑनलाइन सर्विसेस के आप्शन में जाकर परमिट रिटेलर सर्विसेस पर क्लिक करते हैं। क्लिक करते ही प्रदेश का ऑप्शन आता है। इसमें उत्तर प्रदेश फीड करते ही अप्लाई फॉर परमिट रिलेटेड सर्विस का आप्शन आता है। इसमें वाहन नंबर व आखिरी पांच डिजिट का चेचिस नंबर फीड कर प्रोसीड करते ही आधार नंबर और मोबाइल नंबर का आप्शन आता है। इसके बाद परमिट पेज खुलते ही कितने दिन का परमिट लेना है और कहां से कहां तक जाना है, वाया रूट आप्शन आता है। इसके बाद वाहन नंबर और चेचिस नंबर फीड करते ही आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटोपी डालते के बाद प्रोसीड करने पर परमिट फीस डिपॉजिट का आप्शन आता है। फीस फीड करके प्रोसीड करते ही रसीद के साथ ही स्पेशल परमिट जारी होती है।



अधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे कार्रवाई
देवीपाटन संभाग के आरटीओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ऑटो अप्रूवल स्पेशल परमिट में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। नेपाल तक के लिए परमिट जारी हुए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article