फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to run via Gonda
गोंडा। देवीपाटन मंडल के लोगों को रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। भुज-बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस (19427/19428) को वाया गोंडा चलाने की मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। सांसद ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर रेल मंत्री का पत्र साझा किया है।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने पत्र में बताया कि भुज से बरौनी के बीच नई रेलगाड़ी संख्या 19427/19428 भुज-बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस के वाया गोंडा परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे गोंडा के रास्ते गुजरात के कच्छ-भुज क्षेत्र और बिहार के बरौनी के बीच रेल संपर्क स्थापित होगा।
विज्ञापन

ट्रेन के गोंडा होकर चलने से देवीपाटन मंडल के उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो गुजरात और बिहार की यात्रा करते हैं। खासकर प्रवासी कामगारों, व्यापारियों और छात्रों के लिए सीधी रेल सुविधा उपयोगी होगी। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह लंबे समय से इस रेल सुविधा की मांग को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाते रहे हैं। अब रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद क्षेत्र में नई ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन
अमृत भारत एक्सप्रेस सामान्य यात्रियों को ध्यान में रखकर संचालित की जाने वाली ट्रेन है। इसमें आधुनिक यात्री सुविधाएं, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, बेहतर वेंटिलेशन और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ट्रेन के गोंडा से संचालन की मंजूरी मिलने से मंडल की रेल कनेक्टिविटी को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed