फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Best Fighter Award to six Taekwondo players

Gonda News: छह ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेस्ट फाइटर अवाॅर्ड

Sun, 08 Dec 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Best Fighter Award to six Taekwondo players
विजयी प्रतिभागी।
गोंडा। दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों को बेस्ट फाइटर अवाॅर्ड मिला है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करके अपना स्थान पक्का किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सब जूनियर बालक वर्ग में प्रांजल पांडेय, बालिका में मान्या गुप्ता, कैडेट बालक वर्ग में अंकुर आर्या, कार्तिक शुक्ला, कैडेट बालिका वर्ग में जया वर्मा व जूनियर बालक वर्ग में अंश सिंह को बेस्ट फाइटर का अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए जमकर पसीना बहाया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डाॅ प्रत्यूष राज ने दूसरे दिन के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में नवनीत सिंह, आदर्श कुमार, शरद कुमार अनमोल शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग में दृष्टि तिवारी, मानवी सिंह, आराध्या गुप्ता, मान्या गुप्ता, अक्षिता सिंह, अनुष्का गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। कैडेट बालक के विभिन्न वर्ग में अंकुर आर्या, आशीष आर्य, यशवर्धन राम त्रिपाठी, अमन कुमार, कार्तिक शुक्ला, मोहम्मद खालिद, शुभांकित को प्रथम स्थान मिला।


कैडेट बालिका वर्ग में जया वर्मा, आरोही गुप्ता, शैलजा गुप्ता, यशवी वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालक वर्ग में अयान खान, आशुतोष पांडेय, अंश सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में नैना उपाध्याय, सानिया सलीम, जिया सिंह को प्रथम स्थान मिला। खिलाड़ियों को अतिथि वर्षा सिंह, डॉ. ज्योत्सना, अर्शदीप छाबड़ा ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद्र नागर, संदीप चौहान, जिया सिंह, नेहा गुप्ता को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed