फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Be prepared in advance to deal with natural disasters

आपदा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Be prepared in advance to deal with natural disasters
गोंडा। 50 गांवों में आपदा प्रबंधन के लिए जिला पंचायत सभागार में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कर्मियों को शीत लहर, बाढ़, सूखा, भूकंप, सुनामी जैसी आकस्मिक आपदाओं से निपटने व पूर्व तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षुओं को बताया गया कि समय-समय पर शीत लहर, बाढ़, सूखा, भूकंप, सुनामी जैसी आकस्मिक आपदाएं आती ही रहती हैं।
विज्ञापन

इसलिए इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के उपाय और साधन खोजे जाएं। आग, दुर्घटना तथा महामारी आदि द्वारा होने वाली आपदा विनाशकारी प्राकृतिक विपत्तियों की तरह ही आकस्मिक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व विभाग के समन्वय से आपदाओं के पूर्व व आपदा के दौरान की जाने वाली तैयारियों तथा कार्यवाहियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया कि आपदाओं सेे निपटने के लिए क्या, कब और कैसे करना चाहिए।

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने आपदाओं के प्रकार तथा खतरनाक रासायनिक जोखिमों के बारे में बहुत की रोचक ढंग से लोगों को प्रशिक्षित किया तथा सवालों व जवाबों के माध्यम से अधिकारियों का ज्ञानवर्धन किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रशिक्षु कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed