फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BDO Shivmani transferred within 24 hours of reinstatement

Gonda News: बहाल होते ही 24 घंटे में बीडीओ शिवमणि का तबादला

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
BDO Shivmani transferred within 24 hours of reinstatement
गोंडा। जिले में आमद होते ही वजीरगंज के तत्कालीन बीडीओ शिवमणि का हलधरमऊ ट्रांसफर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें बिना ट्रांसफर ही जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया था। मंगलवार को शासन के आदेश के बाद जिले में वापस लौटे थे। मगर 24 घंटे में ही उनकी नई तैनाती एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। आरोप है कि शासन के आदेश को दरकिनार कर उन्हें रसूखदारों के दबाव में वजीरगंज ब्लॉक से हटाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को वजीरगंज के तात्कालीन बीडीओ शिवमणि समेत सात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसके बाद शासन से लौटे बीडीओ शिवमणि का तबादला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सीडीओ की ओर से जारी आदेश में शिवमणि को हलधरमऊ ब्लॉक में नई तैनाती दी गई है। वहीं, बीडीओ शिवमणि ने कहा कि डीएम के आदेश को रद्द करते हुए शासन ने उनकी तैनाती वजीरगंज ब्लॉक में किया है। मंगलवार को वजीरगंज ब्लॉक का चार्ज लेने के बाद मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण के लिए पत्र भेजा गया है। बावजूद इसके सीडीओ एम. अरुन्मोलि की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर में उनकी वजीरगंज ब्लॉक में ज्वाइनिंग नहीं दिखाई गई, बल्कि बिना जिले में ज्वाइन कराए ही नए ब्लॉक में तैनाती के लिए ट्रांसफर आर्डर कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले बीडीओ शिवमणि को अधिकारियों ने बिना ट्रांसफर जिले से कार्यमुक्त कर दिया था। शासन स्तर के अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद उन्हें जिले में दोबारा तैनाती मिली थी। गौरतलब है कि शिवमणि ने ब्लॉक में बाहरियों के बैठने पर रोक लगा दिया था। इसके साथ ही पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका किया स्थानांतरण
पंडरी कृपाल खंडविकास अधिकारी मृत्युंजय यादव को रुपईडीह की जिम्मेदारी दी गई है। हलधरमऊ सहायक खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह को वजीरगंज का चार्ज दिया गया। वहीं, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर को पड़रीकृपाल ब्लॉक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शिवमणि को हलधरमऊ भेजा गया है। बभनजोत बीडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को वजीरगंज कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हलधरमऊ बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा को तरबगंज ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेलसर बीडीओ विजयकांत मिश्र को मनकापुर का अतिरिक्त प्रभार दी गई है।



कई के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
बीडीओ शिवमणि ने शासन से लौटने के बाद मंगलवार को जिले में योगदान दिया है। उनके साथ ही अन्य बीडीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी हलधरमऊ की सौंपी गई है।
- सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed