फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Baratis created uproar in Narayanpur

Gonda News: नरायनपुर में बरातियों ने मचाया उत्पात

Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Baratis created uproar in Narayanpur
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर राजाराम पुरवा में शादी में आए बरातियों ने रविवार रात जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर लोगों को पीटा और तोड़फोड़ की। मामले में छह बरातियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गांव के रामसिंह के यहां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेझिया नया पुरवा से बारात आई थी। डीजे बजाने से मना करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनोंं पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के पंडोही सिंह ने बताया कि उनके दरवाजे पर आकर कुछ बाराती शराब पी रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो कुछ बाराती उनके घर में घुसकर परिजनों को पीटने लगे। घर में तोड़फोड़ भी की। स्कूटी, बाइक सहित घरेलू सामान तोड़ दिए। पुलिस ने एक पक्ष से धरमवीर सिंह निवासी बनगांव, पंडोही सिंह के बेटे किशन सिंह व संदीप सिंह व बारातियों के पक्ष से अशोक कुमार उर्फ पंचे, संजय सिंह, संदीप सिंह निवासी नयापुरवा सेझिया, सूरज सिंह, कुलदीप सिंह, सभाजीत निवासी ढोढ़ेपुर बलुहा तरबगंज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाने के उपनिरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed