फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bar Association

महाराज अध्यक्ष व जगन्नाथ बने महामंत्री

Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bar Association
फोटो-16-गोंडा में जगन्नाथ शुक्ला। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 23 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर महाराज कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व राम बुझारत दूबे के बीच मुकाबला था। देर रात मतगणना पूरी हुई तो अध्यक्ष पद पर महाराज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पद पर जगन्नाथ शुक्ला विजयी हुए। महाराज को 786, राजेंद्र त्रिपाठी को 543 व तीसरे स्थान पर राम बुझारत दूबे को सिर्फ 96 वोट मिले। परिणाम घोषित होते कचहरी परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार महामंत्री पद पर जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रमणि तिवारी को 179 मतों से हराया। जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला को 650, चंद्रमणि तिवारी को 451 वोट हासिल हुए। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर परशुराम मिश्रा ने संत बक्स मिश्र को 71 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अभिषेक मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अवध किशोर पांडेय व सच्चिदानंद मिश्र विजयी हुए।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर रमेश चंद्र गुप्ता, अनुभव उपाध्याय और संतोष कुमार मौर्य ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद के लिए दशरथ लाल वर्मा, महबूब अहमद, रितेश कुमार गुप्ता, रवि प्रकाश मनोहर, शशांक तिवारी, संजय कुमार शुक्ला और संतोष कुमार पांडेय चुनाव मैदान में थे। इस दौरान शशांक तिवारी उर्फ गट्टू, रितेश कुमार गुप्ता, दशरथ लाल वर्मा, संतोष कुमार पांडेय, संजय कुमार शुक्ला व रवि प्रकाश मनोहर विजयी रहे। कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव में एकल नामांकन होने से कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ मिश्र व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर आद्या प्रसाद नाग, किशन लाल गौड़, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रमेश प्रताप सिंह, विनय कुमार मिश्र, विजय कुमार ओझा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मतगणना के दौरान सैकड़ों वकीलों ने किसी को मत न देकर नोटा को पसंद किया। जबकि 335 वोट ऐसे मिले जिसमें या तो नोटा था अथवा निशान लगाने में त्रुटि हुई। इसमें सर्वाधिक 91 मतपत्र वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के हैं।

फोटो-15-गोंडा में महाराज कुमार श्रीवास्तव। -संवाद

फोटो-15-गोंडा में महाराज कुमार श्रीवास्तव। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed