फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Banks will be closed for three days from today

आज से तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Fri, 12 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for three days from today
लोहाघाट का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार से बैंकों में लगातार तीन दिन का अवकाश पड़ जाने से लोगों के सामने समस्या आ सकती है। बैंकों में अवकाश होने से न सिर्फ लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने में दिक्कत होगी बल्कि कारोबारियों के सामने लेने देन की समस्या आएगी। बंदी होने से बैंकों से लोगों को कैश दिये जाने की एटीएम के अलावा कोई दूसरी वैकिल्पक व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


बैंकों में पहले शनिवार को हाफ डे जनता का कार्य होता था। बैंक कर्मियों के विरोध के बाद उन्हें सप्ताह में दो दिन अवकाश दिये जाने की व्यवस्था की गई। नई व्यवस्था के तहत अब बैंकों में दूसरे व चौथे शनिवार को पूरा दिन अवकाश रहता है। इसी तरह रविवार को तो अवकाश रहेगा ही, सोमवार को स्वाधीनता दिवस का अवकाश है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को कैश मिलने का एक मात्र सहारा एटीएम ही है। लेकिन शहर के 50 एटीएम बूथों में से 20 भी ठीक से नहीं चल रहे हैं। बैंक अधिकारी इस बाबत कुछ कर पाने की स्थिति में नही हैं। उनका कहना है कि असुविधाओं की जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भेजा जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बैंकों में तीन दिन का एक साथ अवकाश पड़ा है। दूसरा शनिवार पड़ने से बैंकों में 13 अगस्त को, रविवार पड़ने से 14 अगस्त व स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त को बैंकों में अवकाश रहेगा। हर माह में दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है।


ऐसे में ग्राहकों को चाहिए कि वे जमा निकासी का काम अवकाश को देखते हुए पहले से ही कर लिया करें ताकि बैंकों में लंबी छुट्टी का असर उनके रोजमर्रा व कारोबारी कार्य पर न पड़े। 16 अगस्त को बैंकों में कार्य होगा। जिम्मेदारों को एटीएम में कैश भरने के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। - एके पांडेय, एलडीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed