{"_id":"66b65b42d3539650c60c9654","slug":"bandas-suspended-linemans-body-found-on-the-side-of-the-railway-track-gonda-news-c-100-1-gon1002-121785-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बांदा के निलंबित लाइनमैन का रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बांदा के निलंबित लाइनमैन का रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला
Fri, 09 Aug 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बभनान/गोंडा। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच सिटकोहर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। बस्ती जनपद के गौर थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिटकोहर गांव के लोगों ने शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर गौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। इसी बीच गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर गांव निवासी राम अंजोर चौधरी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे राजपाल चौधरी (35) के रूप में की। उन्होंने बताया कि राजपाल बांदा जिले के मटौध बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन पद पर तैनात था। छह दिसंबर 2023 को वह मटौध से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मामले में संबंधित थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। बाद में एक अप्रैल 2024 को राजपाल घर आ गया। इस बीच विभाग ने राजपाल को निलंबित कर दिया था। तब से वह गांव में ही रहता था। नौकरी की बहाली के सिलसिले में शुक्रवार को राजपाल को बांदा जाना था लेकिन वह जाना नहीं चाहता था।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार भोर वह घर से निकला था। काफी देर तक राजपाल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच रेल ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर परिजन सिटकोहर गांव पहुंच गए। गौर थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।