{"_id":"64f2023aebdd72be8922143d3731a640","slug":"balpur-hazari-landed-high-voltage-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालपुर हजारी में उतरा हाई वोल्टेज करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालपुर हजारी में उतरा हाई वोल्टेज करंट
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बालपुर हजारी गांव में शनिवार देर रात बिजली के हाई वोल्टेज तारों के आपस में टकरा जाने से गांव में 11 हजार लाइन का करंट उतर आया। इससे 10 लोगों के घरों में लगी केबल व विद्युत उपकरण फुंक गए।
वहीं, अवर अभियंता रमेशचंद्र तिवारी का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों से मामले की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन अगर ऐसा है तो दिखवाया जाएगा। जिले में बिजली की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
आए दिन किसी न किसी गांव में बिजली के हाई वोल्टेज करंट से जहां लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक जा रहे हैं तो वहीं नंगे तारों से होने वाले हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार देर रात करीब एक बजे बालपुर हजारी गांव में 11 हजार लाइन के दो ढीले तारों के आपस में टकरा जाने से पूरे गांव में हाई वोल्टेज बिजली का करंट उतर आया। इससे गांव निवासी प्रयागदत्त, दूधनाथ, सालिकराम, दीनानाथ, अनिल, रामजी, सुरेश, ननकऊ, संजय मिश्र, माधवराज के घरों में लगी बिजली की केबल और विद्युत उपकरण फुंक गए।
अनुमान के मुताबिक हाई वोल्टेज करंट उतरने से गांव वालों को करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, अवर अभियंता बालपुर रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी न तो किसी उपभोक्ता से मिली है और न ही क्षेत्रीय लाइनमैन से। लेकिन फिर भी अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उसे जरूर दिखवाया जाएगा।