{"_id":"69cfff5cdd9c8e3f56077c57","slug":"balaji-birth-anniversary-celebrated-gonda-news-c-100-1-gon1001-155489-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बालाजी जन्मोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बालाजी जन्मोत्सव मनाया
Fri, 03 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रानी बाजार में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेते श्रद्धालु। -स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बालाजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार देर रात तक विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और भंडारों का आयोजन चलता रहा। भक्तों ने केक काटकर बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया।
रानी बाजार में श्री बालाजी सेवक परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक विशाल श्रीवास्तव और बंटी राज समेत अन्य कलाकारों ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बालाजी दरबार के समक्ष केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और छप्पन भोग अर्पित करने के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मालवीय नगर स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार की ओर से शाम सात बजे केक काटकर उत्सव मनाया गया। गर्वित रस्तोगी और शिवांश कसौंधन ने बाल रूप में हनुमान जी का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद भोग लगाकर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। पाठ के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवक परिवार समिति की ओर से गोनार्द लॉन में आयोजित भजन संध्या में रोहित शर्मा, दीपक, गितेश प्रकाश और सौरभ त्रिपाठी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।