{"_id":"66ddf1e60945f872df0f34a4","slug":"bajrang-wrestlers-mentality-is-bad-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-slko1029-123273-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पहलवान की मानसिकता खराब : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग पहलवान की मानसिकता खराब : बृजभूषण
Mon, 09 Sep 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बयानों को लेकर एक बार फिर भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह सुर्खियों में हैं। रविवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर फिर निशाना साधा। बजरंग पूनिया के मानसिकता खराब वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मानसिकता तो पूनिया की खराब है, जिन्होंने फेडरेशन की राजनीति में मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया है। पहलवान तो अपनी लड़ाई खुद लड़ते हैं न कि परिवार के सदस्यों को आगे करते हैं।
बृजभूषण ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आंदोलन को लीड कौन कर रहा था? हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वहां गई थीं। कहा कि खिलाड़ियों का नहीं एक परिवार और एक अखाड़े का प्रदर्शन था। जीजा-साली और एक अखाड़ा था।
बृजभूषण ने कहा- पांच हजार वर्ष पहले पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था और हार गए। देश ने आज भी उन्हें माफ नहीं किया है। वैसे ही देश की बहन-बेटियों को दांव पर हुड्डा परिवार ने लगाया है, देश उन्हें माफ नहीं करेगा। कहा कि जिन तीन घटनाओं का आरोप हमारे ऊपर लगा है, उसमें तो मैं बाहर था। एक में मैं सर्बिया में था और दो घटनाओं के दिन लखनऊ में था। यह कोर्ट का विषय है लेकिन सब बातें जब निकलकर आएंगी तो जवाब देते नहीं बनेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस हमारी कुंडली में बैठी है। सन् 1974 में जब मेरा घर गिराया गया था, तब भी कांग्रेस की सरकार थी। पहला मुकदमा लिखा गया था और जब मेरे ऊपर टाडा लगा था, तब भी कांग्रेस की सरकार थी। हरियाणा चुनाव को लेकर तो वह कुछ नहीं बोले, लेकिन कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा।