फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bajaj sugar mill's 2.23 lakh quintal sugar seized

बजाज शुगर मिल की 2.23 लाख क्विंटल चीनी जब्त

Sat, 02 Jan 2016 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट ने शनिवार को बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल की 2.23 लाख क्विंटल चीनी जब्त कर ली है। जब्त की गई चीनी की कीमत करीब 6.69 करोड़ रुपये है। चीनी स्टाक को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम की निगरानी में दे दिया है। इस चीनी की बिक्री से प्राप्त रकम से किसानों को गन्ना मूल्य व समितियों को कमीशन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


बजाज हिंदुस्थान कुंदुरखी चीनी मिल ने मौजूदा पेराई सत्र 2015-16 में किसानों से लिए गन्ने का 56.14 लाख रुपये दबा रखा है। यह हाल तब है जबकि अभी गन्ने का कोई बढ़ा मूल्य घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जिले में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप की दूसरी चार चीनी मिलों की ओर से खरीदे गए गन्ने के मूल्य का किसानों को भुगतान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बजाज चीनी मिल ने गन्ना आयुक्त के दिए गए निर्देशों की भी अनदेखी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मिल की ओर से मनमानी किये जाने पर जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाते हुए बजाज हिंदुस्थान कुंदुरखी चीनी मिल की 2.23 लाख क्विंटल चीनी जब्त कर ली, जिसकी कीमत करीब 6.69 करोड़ रुपये है।

उन्होंने चीनी स्टाक की निगरानी के लिए एसडीएम सदर व नवाबगंज गन्ना समिति के सचिव की अभिरक्षा में देेने का आदेश दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि चीनी मिल के अध्याशी व एसडीएम सदर के नाम का क्षेत्र के किसी बैंक में अलग खाता खोला जाएगा।

इसमें मिल के चीनी स्टाक की बिक्री से प्राप्त धन की 85 प्रतिशत रकम इस खाते में जमा की जाए। इस धन से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य व समिति के कमीशन का भुगतान किया जाएगा। इसकी निगरानी टीम के अधिकारी रोजाना डीसीओ को रिपोर्ट भेजेंगे।


इसी बैंक खाते में ही किसानों के गन्ना मूल्य का ब्याज भी जमा किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन किया गया तो चीनी मिल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि एसडीएम व सचिव को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed