फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bail of accused in attempt to murder case rejected

Gonda News: हत्या की कोशिश के मामले के आरोपी की जमानत नामंजूर

Thu, 25 Jan 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bail of accused in attempt to murder case rejected
गोंडा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अवध केसरी सेना के प्रांतीय अध्यक्ष पर हत्या की कोशिश के मामले में एक आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 दिसंबर की वारदात के बाद कई आरोपी जेल में हैं, जबकि कुछ अब भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
शासकीय अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर के मोहल्ला गायत्रीपुरम के वादी मधुर सिंह ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था।
21 दिसंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे चाचा अमरपाल सिंह उर्फ नील ठाकुर अपने मोहल्ला गायत्रीपुरम स्थित आवास से अपने गांव विशुनपुर बैरिया अपने चारपहिया वाहन से जा रहे थे।
विज्ञापन

सोनी गुमटी रेलवे क्राॅसिंग के पास समर बहादुर उर्फ विक्कू सिंह, प्रवीण मिश्रा, मो. खैरुद्दीन उर्फ दारा खान, राधारमण तिवारी, अखंड सिंह व चार अन्य ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महेश को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) डाॅ. अनामिका चौहान ने आरोपी महेश का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। (संवाद)

24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद

24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed