फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bail application of accused of ganja smuggling rejected

Gonda News: गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 30 Apr 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bail application of accused of ganja smuggling rejected
गोंडा। कपड़े बेचने की आड़ में गांजा तस्करी करने के आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक अनुपम शुक्ल ने बताया कि 20 मार्च 2024 को मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र में पश्चिम बंदरहा गिलुवा गांव के मोड़ के पास से मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम संभल हेडा निवासी मो. तोसीम उर्फ काले को 10 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कपड़े बेचने की आड़ में गांजे की तस्करी करने का जुर्म कुबूल किया था। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ था। केस दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता व आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोपी मो. तोसीम का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed