फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayush doctor treated, peon distributed medicine

Gonda News: आयुष डॉक्टर ने इलाज किया, चपरासी ने बांटी दवाई

Sun, 30 Jul 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ayush doctor treated, peon distributed medicine
विज्ञापन


गोंडा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल जन आरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रह जाता है। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया, लेकिन कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं चपरासी ने दवाएं बांटकर कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।

बभनान संवाद
के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा में मेले में एलोपैथिक का कोई डॉक्टर नहीं दिखा। आयुष चिकित्सक डॉ. एमए खान आयुर्वेदिक उपचार कर रहे थे। वहीं एक चपरासी मरीजों को एलोपैथिक दवाएं बांटकर घर भेज रहा था। जबकि पास बैठे फार्मासिस्ट केके तिवारी मोबाइल में व्यस्त रहे। दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक कुल 35 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा था, जिससे मरीजों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकिया मनोहर में डॉ. दुर्गविजय ने 19 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी बाबागंज में आरबीएसके की चिकित्सक पूनम गुप्ता ने 17 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। यहां पर एमबीबीएस चिकित्सक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर संवाद
के अनुसार पीएचसी भौरीगंज में दोपहर 12 बजे तक आंख, स्किन, गैस से पीड़ित कुल 12 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. रवींद्रनाथ, फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह, एएनएम नीता देवी आदि रहे। यहां अस्पताल का नाम व पता तक नहीं अंकित कराया गया है।

मसकनवा संवाद के अनुसार छपिया सीएचसी के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। आयुष चिकित्सकों के सहारों इलाज की खानापूर्ति की गई। दोपहर तक कुल 36 मरीजों का उपचार हुआ। करनैलगंज संवाद
के अनुसार पीएचसी बरगदी कोट में जन आरोग्य मेले की खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article