{"_id":"67c2008a5b174b224e030a15","slug":"ayodhyas-nagendra-wrestler-won-the-final-match-gonda-news-c-100-1-slko1026-133462-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या के नागेंद्र पहलवान ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या के नागेंद्र पहलवान ने जीता फाइनल मुकाबला
Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। विकासखंड छपिया के शिकहरा रमदत्तपुर में जिलेदार सिंह की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। इसमें अयोध्या के पहलवान नागेंद्र दास ने जम्मू के पहलवान गनी को चित कर जीत हासिल की।
कुश्ती के पहले मुकाबले में अयोध्या के पहलवान नागेंद्र दास ने मध्य प्रदेश के रोहित को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश के मंजीत ने टीनू भगत (कुरूक्षेत्र हरियाणा) को पराजित किया। टीनू भगत व चंबल के पहलवान मंजीत गुज्जर के बीच कड़े संघर्ष में मुकाबला बराबरी पर रहा।
चंबल के ही प्रदीप उर्फ काली घटा को नागेंद्र दास ने पराजित किया। मनोज पहलवान गाजीपुर ने सोनू पहलवान चंबल को पराजित किया। नेपाल के राजू थापा और संदीप राजबीर चंबल का मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सईद अहमद व विन्देश्वर प्रताप सिंह ने पहलवानों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। आयोजक हनी सिंह व सनी सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर लोगों का आभार जताया। इस दौरान संजय विद्यार्थी, प्रधान विष्णु प्रताप सिंह, अजय तिवारी, विनोद सिंह, मोनू सिंह, मैनुद्दीन, प्रिंस त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।