फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayodhya police could not solve the mystery of Amar Sharma's death

Gonda News: अमर शर्मा की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी अयोध्या पुलिस

Thu, 11 Jul 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya police could not solve the mystery of Amar Sharma's death
अमर शर्मा की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी अयोध्या पुलिस
विज्ञापन

13 जून को अयोध्या के बड़ी बुआ रेलवे क्रासिंग के बगल संदिग्ध हालात में मिला था शव
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरैनापुर खड़ौवा गांव का रहने वाला था छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। दो जून की रात अयोध्या के बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग के बगल में गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरैनापुर खड़ौवा निवासी छात्र अमर प्रताप शर्मा का शव संदिग्ध हालात मेंं मिला था। अमर के मौत की गुत्थी अयोध्या पुलिस सुलझा नहीं पाई है। अमर प्रताप के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मगर एक माह होने को हैं, अभी तक पुलिस हत्यारों को सुराग भी नहीं लगा पाई है।

अमर प्रताप शर्मा (22) पुत्र रामकुमार शर्मा अयोध्या में उदया चौराहे के समीप किराए के मकान में रहता था। वह अयोध्या के कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकाॅम तृतीय वर्ष का छात्र था। 10 जून की देर रात अमर का शव संदिग्ध हालात में अयोध्या में बड़ी बुआ रेलवे क्राॅसिंग के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

अमर के पैंट की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी थी। अमर की बाइक व मोबाइल फोन गायब था। पिता रामकुमार शर्मा ने अमर की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई थी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए अयोध्या कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या से जघन्य अपराध की वादात में पुलिस एक माह बीतने को हैं। मगर हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने अमर प्रताप के मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकाॅर्ड) भी निकाला था। जिसमें 10 जून को हत्या से पहले चार लोगों से उसकी कई राउंड बातचीत के रिकार्ड भी पाए गए थे। पिता का आरोप है कि पुलिस अभी तक हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। कोतवाली अयोध्या में प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि तफ्तीश चल रही है, साक्ष्य भी मिल गए हैं, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर प्रताप के घर आज पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

गोंडा। अमर प्रताप शर्मा के परिवार से बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रतिनिधि मंडल में फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा, अयोध्या के पूर्व मंत्री पवन पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष फैजाबाद पारसनाथ यादव, गोंडा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, कैसरगंज के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगतराम मिश्रा व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सूरज सिंह शामिल रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। सपाई अमरप्रताप शर्मा के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाएंगे। मामले में अब तक हुई प्रगति जानकर प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed